वायरल न्यूज़

Viral: इजहार ही नहीं अब खाने के भी काम आएगा गुलाब, वीडियो देख आपका भी हिल जाएगा दिमाग

इंस्टाग्राम पर गुलाब का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, एक शख्स गुलाब का पकौड़ा बनाते हुए नजर आ रहा है, जो कमाल का है।

Image

गुलाब का पकौड़ा बनाते हुए शख्स का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने बनाया गुलाब वाला पकौड़ा
  • कलाकारी देख भड़के लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Gulab Ka Pakauda Viral Video: काफी बार मार्केट में ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जिसे देखने के बाद इंसान के दिमाग के साथ-साथ जज्बात भी हिल-डुल जाते हैं। ऐसे में वीडियो पर यूजर्स के काफी कमेंट भी आते हैं, जिस पर उनका गुस्सा साफ झलकता है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आपको भी कुछ ऐसा ही लगने वाला है। कुछ लोगों को तो 440 वोल्ट का झटका भी लग सकता है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स गुलाब के साथ ऐसा खेल खेलता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आपका विश्वास ही डगमगा जाएगा। वीडियो में शख्स गुलाब का पकौड़ा बना रहा है, बिल्कुल वैसे ही उसे फ्राई कर रहा है, जैसे आपने पकौड़ा बनते हुए देखा होगा। लेकिन शख्स की इस कलाकारी पर कुछ यूजर्स काफी भड़क रहे हैं और शख्स को काफी भला-बुरा सुना रहे हैं।

गुलाब का पकौड़ा बनाते हुए शख्स का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब यही देखना बाकी रह गया था। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये देखने से पहले मैं मर क्यों नहीं गया। बता दें, इस वीडियो को 'gyanibabanitesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 8 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article