वायरल न्यूज़

गजब: ट्रेन से DRM की बेटी का जूता हो गया चोरी, एक महीने बाद पुलिसवालों ने ढूंढ निकाला

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 13, 2023, 05:47 PM IST

Ajab Gajab News in Hindi: ओडिशा के संबलपुर के डीआरएम की बेटी का जूता ट्रेन से चोरी हो गया था। पुलिसवालों ने एक महीने मेहनत करके उसे ढूंढ निकाला। जिस महिला के पास से जूता मिला वह डॉक्टर है।

Image

एक महीने बाद डीआरएम की बेटी का जूता बरामद, (File Photo)

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया अनोखा मामला
  • डीआरएम की बेटी का जूता ट्रेन से चोरी हो गया
  • एक महीने बाद पुलिस ने जूते को बरामद किया

Ajab Gajab News: खबर की हेडिंग पढ़कर आपको हैरानी भी हो रही होगी और हंसी भी आ रही होगी। हो सकता है कुछ लोगों को इस पर यकीन ना हो रहा हो, लेकिन पूरी सच्चाई जानने बाद आपकी गलतफहमी दूर हो जाएगी। क्योंकि, उत्तर प्रदेश के बरेली से ये अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक महीने पहले डीआरएम की बेटी का जूता चोरी हो गया था। लेकिन, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसवाले जूता को ढूंढने में कामयाब हो गए। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के संबलपुर के डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी सिंह लखनऊ मेल एक्सप्रेस से सफर कर रही थी। उसी दौरान ट्रेन से उनका जूता चोरी हो गया। पांच जनवरी को इस मामल को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इतना ही नहीं पुलिस महकमे को जूता ढूंढने में लगा दिया गया। जूता ढूंढने में एक महिना का समय लग गया, लेकिन आखिर जीआरपी पुलिस को जूता मिल ही गया। रिपोर्ट के अनुसार, जूता 10 हजार रुपए का था।

एक महीने बाद जूते बरामद

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जहां मानवी बैठी थी, उसी बर्थ के पास एक महिला भी बैठी थी। मामवी को उस महिला पर शक था। लिहाजा, अधिकारी उस महिला को ढूंढने लगे और जब वो मिल गई तो पूछताछ करने पर महिला ने सारी सच्चाई बताई। महिला पेशे से डॉक्टर हैं और बरेली में ही चिकित्सक सेवाएं दे रही हैं। लेकिन, वह भी मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है। महिला ने कहा कि वो गलती से जूते पहनकर आ गई थी। महिला के साथ पुलिस ने क्या किया इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई। लेकिन, पुलिस ने जूते बरामद कर लिए हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article