वायरल न्यूज़

जरा ऊपर गए तो दिख सकते हैं भगवान, जब स्पाइसजेट की फ्लाइट में पायलट ने सुनाई कविता, हंसी नहीं रोक पाए यात्री

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 16, 2022, 06:02 PM IST

दिल्ली से श्रीनगर के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट में पायलट ने यात्रियों को निर्देश देने के लिए कविता सुनाई। यात्री उनकी कविता सुनकर काफी खुश हुए। अगर आप भी उनकी कविता सुनेंगे। अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

स्पाइसजेट की फ्लाइट में पायलट ने सुनाई कविता (ट्विटर वीडियो से तस्वीर ली गई है)

Photo : Times Now Digital

दिल्ली से श्रीनगर के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट उड़ान भर रही थी। तभी पायलट ने यात्रियों को सूचना देने के लिए हिंदी का इस्तेमाल किया। अपनी बात को कहने के लिए अपने वाक्यों को कविता की तरह तैयार किया। अमूमन पायलट यात्रियों को अंग्रेजी में संबोधित करते हैं। लेकिन स्पाइसजेट के इस पायलट ने यात्रियों को कविता के जरिये संबोधित कर महफिल लूट ली। यात्री उनकी बातों को सुनकर काफी खुश हुए। नीचे आप खुद उनकी कविता पढ़ें व सुने और आनंद लें।

तो हां, अब से डेढ़ घंटे में होगा गंतव्य के लिए प्रस्थान

जरा देह को दें आराम, ना करें परेशान

वरना दंडनीय हो सकता है अंजाम

अगर ऊंचाई की बात करें तो होगा 36 हजार फीट का मुकाम

जरा ऊपर गए तो दिख सकते हैं भगवान

आज 800 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ेगा यह विमान

सर्दी बहुत होगी वहां, शून्य से 45 डिग्री का होगा तापमान

मौसम खराब हो तो बांधकर बेडिंग करें विश्राम

अगर कोई आवश्यकता हो तो बेझिझक करें विमान कर्मियों को परेशान

अगला लिमिट तय करें वरना बन सकती है शैतान

सभी विमान कर्मियों से गुजारिश है बनाए रखिएगा मुस्कान

आप सभी को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए उपलब्ध है जलपान

आपस में यात्रियों से वार्तालाप करें, शायद रास्ता कटे आसान

मैं आपसे विदा लूंगा, आखिरी चरण के दौरान

तब तक आनंद लीजिएगा, जमी से खूबसूरत होगा आसमान

एंज्वाय करें बाय, बाय

ट्विटर यूजर इप्सिता ने वीडियो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली से श्रीनगर के लिए स्पाइसजेट की फ्लाई फ्लाईट में और ओह, कप्तान ने इसे मार डाला! उन्होंने अंग्रेजी में शुरुआत की, लेकिन मैंने बाद में ही रिकॉर्डिंग शुरू की। मुझे पता है कि यह एक नया मार्केटिंग ट्रैक है या यह स्वयं कप्तान थे, लेकिन यह इतना मनोरंजक और प्रिय था!

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article