वायरल न्यूज़

विदेशी धरती पर भारतीय गाने का जलवा, उज्बेकिस्तान की लड़कियों ने 'डोला रे डोला' पर किया शानदार डांस

Viral Video: 'डोला रे डोला' सॉन्ग मशहूर बॉलीवुड फिल्म देवदास का है। इस गाने पर धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने डांस किया था। अब उज्बेकिस्तान की लड़कियों ने इस गाने पर डांस करके तहलका मचा दिया है। तीनों लड़कियों का डांस ​​सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन्स इतने सटीक हैं कि देखने वाले लोग बस वाह कर रहे हैं।

Image

विदेशी लड़कियों ने बॉलीवुड गाने पर किया डांस (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड का रंग सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी भारतीय गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। आपने सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें भारतीय गाने पर कोई विदेशी डांस करता दिखाई दिया होगा। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय गाने पर तीन विदेशी छोरियां जमकर डांस करती दिख रही हैं। इन लड़कियों ने जिस तरह बॉलीवुड गाने पर डांस किया है, उसे देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। वायरल हो रहा वीडियो उज्बेकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में आपको तीन लड़कियां बॉलीवुड गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही होंगी।

विदेश में छाया भारतीय गाना

तीनों विदेशी लड़कियों ने अपने शानदार डांस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ये लड़कियां बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘डोला रे डोला’ पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान तीनों लड़कियों की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां दुल्हन जैसी खूबसूरत पोशाक में सज-धज कर पूरी आत्मविश्वास और जोश के साथ डांस कर रही हैं। बता दें कि 'डोला रे डोला' सॉन्ग मशहूर बॉलीवुड फिल्म देवदास का है। इस गाने पर धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने डांस किया था। देखें वीडियो-

अब उज्बेकिस्तान की लड़कियों ने इस गाने पर डांस करके तहलका मचा दिया है। तीनों लड़कियों का डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन्स इतने सटीक हैं कि देखने वाले लोग बस वाह कर रहे हैं। तीनों लड़कियों के हर मूवमेंट में भारतीय डांस की पारंपरिक झलक साफ दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस डांस परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग कमेंट बॉक्स में लिख रहे हैं कि विदेश में भारतीय संस्कृति और बॉलीवुड संगीत का ऐसा जलवा देखना बेहद खास अनुभव है। वीडियो की लोकप्रियता देखकर साफ पता चल रहा है कि बॉलीवुड का जादू पूरी दुनिया में लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। वीडियो को yasmin__dance_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article