वायरल न्यूज़

OMG: लिपस्टिक की जगह हरी मिर्च को होठों पर रगड़ती दिखी लड़की, Video देख इंटरनेट पर छिड़ गई बहस

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपने होठों पर लिपस्टिक लगाती दिख रही हैं। हालांकि इससे पहले वह अपने होठों पर हरी मिर्च रगड़ती नजर आ रही हैं। लड़की का यह कारनामा देखकर यूजर्स के होश उड़ गए हैं।

Image

होठों पर हरी मिर्च की लिपस्टिक (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों युवाओं में इंटरनेट पर वायरल होने की ऐसी सनक सवार है, जिस चक्कर में वह कुछ भी करने को तैयार बैठे हैं। इसी क्रम में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपने होठों पर लिपस्टिक की जगह हरी मिर्च रगड़ती दिखाई दी। वीडियो में लड़की का अजीबोगरीब कारनाम देख यूजर्स हैरान रह गए हैं।

वीडियो देखकर आपको भी लग सकती है मिर्च

इंस्टाग्राम यूजर शुभांगी आनंद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने होठों पर लिपस्टिक लगाती दिख रही हैं। हालांकि इससे पहले उन्होंने अपने होठों पर हरी मिर्च रगड़ती नजर आ रही हैं। सुभांगी का यह कारनामा देखकर यूजर्स के होश उड़ गए हैं। सबसे पहले आप देखिए यह हैरान करने वाला वीडियो-

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुभांगी ट्रेडिशनल कपड़ों में तैयार नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह कहीं जा रही हैं। इससे पहले वह अपने चेहरे का मेकअप करती दिख रही हैं। चेहरे पर मेकअप करते समय वह अपने होठों पर हरी मिर्च रगड़ती दिख रही हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने कहना शुरू कर दिया है कि वायरल होने के लिए अब लोग कुछ भी करने लगे हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article