वायरल न्यूज़

Viral Video: रेड लाइट पर लगी थी गाड़ियों की लाइन, तभी एक लड़की ने इशारे में जो किया उसे देख दंग रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक लड़की ट्रैफिक सिग्नल पर इस तरह इशारे कर रही थी, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए।

Image

लड़की ने माहौल बदल दिया (तस्वीर साभार- @arbajkhan)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो दिन बनाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि, रेड लाइट पर एक लड़की ने ऐसे-ऐसे इशारे किए हैं,जिसने सबको हैरान कर दिया है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत तक कर देते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। इस वायरल वीडियो में भी आप देख सकते हैं रेड लाइट काफी भीड़ लगी हुई है। वहीं, स्कूटी पर दो लड़की बैठी हुई है। सिग्नल पर उनकी स्कूटी भी खड़ी होती है। अचानक लड़की दूसरी गाड़ी की तरफ देखने लगती है और इशारे करने लगती है। कभी वो जीभ निकालकर दिखाती है, तो कभी आंखों से इशारे करती है। जिस तरह का उसने माहौल बनाया उसे देखकर सब दंग रह गए। देखें वीडियो...

हैरान करने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इस तरह आखिर कौन करता है? इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को '1322_arbajkhan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को देखकर भड़क भी रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article