वायरल न्यूज़

Viral Video: घर से बाहर निकलने के लिए बच्ची ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, देखकर सबका दिमाग घूम गया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्ची ने घर से बाहर निकलने के लिए काफी अनोखा जुगाड़ भिड़ाया है।

Image

बच्ची का अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @harvindersingh6263)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो लोगों के बीच धमाल मचाते रहता है। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो दिल जीतने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं कि लोग उनपर फिदा हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिन भी बन जाएगा। क्योंकि, एक बच्ची ने घर से बाहर निकलने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप भी कहेंगे- ये तो कमाल का आइडिया है। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो लोग बार-बार देख रहे हैं।

आप सबने आज तक बच्चों के कई रूप देखे होंगे। कुछ मामले में बच्चों की मासूमियत देखकर लोग उनपर दिल हार बैठते हैं। जबकि, कुछ मामले चौंकाने वाले भी होते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं घर का दरवाजा बंद है। वहीं, घर से बाहर निकलने के लिए एक मासूम बच्ची इस तरह दिमाग लगाती है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। बच्ची बंद दरवाजे के नीच से अनोखे अंदाज में बाहर निकल रही है। बाहर निकलते ही बच्ची तेज रफ्तार में नौ दो ग्यारह हो जाती है। देखें वीडियो...

मासूमियत ने जीता दिल

यह क्यूट वीडियो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'harvindersingh6263' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतन ही नहीं लोग वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह तो फायर है। जबकि, कुछ का कहना है कि मासूमियत ने दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article