Rat Style MOMO Viral Video: तिब्बत की पहाड़ियों से निकलकर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने वाले इस मोमो की प्रसिद्धी किसी से छिपी नहीं है। इसके आगे हर कोई नतमस्तक हो जाता है। आज के समय में मोमो सबकी पसंद बन गई है। बच्चे हो या बड़े सभी मोमो के दीवाने हैं। आजकल मार्केट तरह के मोमोज आने लगे हैं, जो काफी पसंद भी किए जा रहे हैं। लेकिन आज हम आपको एक अनोखे डिजाइन वाली मोमो दिखाने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्ची अनोखे डिजाइन वाली मोमो तैयार करती नजर आ रही है। ऐसे में अगर आप इस मोमो को देखेंगे तो शायद आपको उल्टी भी आ सकती है। हालांकि, लोगों का कहना है कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं और उनकी कलाकारी जगजाहिर है। दरअसल, बच्ची ने चूहे की डिजाइन वाली मोमो तैयार की है, जो देखने में बिल्कुल असली चूहे जैसे नजर आ रहे हैं।
बच्ची ने बनाया चूहे की डिजाइन वाली मोमोज
इंस्टाग्राम पर वायरल हो इस वीडियो पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बच्चे बहुत खुराफाती होते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बच्ची ने हंसा-हंसाकर पेट में दर्द करा दिया। बता दें, इस वीडियो को 'mr_patel_anil14' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 3.61 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि मार्केट में चूहा मोमो भी आ गया।
