वायरल न्यूज़

Viral Video: चाइनीज रेस्तरां में शख्स ने दिखाया देसी स्टाइल, खाने का तरीका देख वेटरेस भी हंस पड़ी

इंस्टाग्राम पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चाइनीज रेस्टोरेंट में बैठकर चॉपस्टिक्स से खाना खाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद जो होता है, उसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Image

चॉपस्टिक से खाना खाने का फनी वीडियो (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चॉपस्टिक्स से खाना खा रहा था शख्स
  • युवक के देसी स्टाइल वेटरेस की छूट पड़ी हंसी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Chinese Restaurant Funny Video: दुनिया में भूक्कड़ लोगों की कमी नहीं है और उनके खाने का तरीका भी अजीब है। इनमें कुछ लोग ऐसे भी शामिल हैं, जिनके खाने का तरीका एकदम अनोखा और देसी है। कुछ ऐसा ही इस वीडियो में भी आपको देखने को मिलेगा। इसमें एक शख्स चाइनीज रेस्टोरेंट में खाना खा रहा है, जिसका तरीका देख आप भी हंस पड़ेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स चाइनीज रेस्टोरेंट में खाना खा रहा है। इसमें वह चाइनीज लोगों की तरह चॉपस्टिक से खाना खा रहा है। लेकिन इस दौरान उसके साथ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर पागल हो जाएंगे। इसमें शख्स चॉपस्टिक से खाते-खाते हाथ से खाने लगता है। ऐसे में शख्स का देसी स्टाइल देख चाइनीज वेटरेस भी हंस पड़ती है।

चॉपस्टिक से खाना खाने का फनी वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भारतीय लोगों की यही पहचान है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इंडिया वाले हर जगह अपनी पहचान छोड़ के ही आते हैं। बता दें, इस वीडियो को 'ammar_chinese' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 1.1 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article