Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) लोगों के बीच शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों में आंसू तक आ जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी दुनिया भी हिल जाएगी। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।
आज के समय में कुछ लोग ऐसी-ऐसी हरकत करते रहते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ लोग तो अपनी हरकत से पूरी दुनिया को हैरान कर देते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई हाहाकारी वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं क्लासरूम में कई लड़कियां बैठी हुई हैं। वहीं, एक लड़की एक दूसरी लड़की की बाल को खोलने लगती है। पहले तो लगता है जैसे उसके साथ मजाक कर रही हो। लेकिन, बाल के अंदर से जब मोबाइल फोन निकलता है, तो सबके होश उड़ जाते हैं। यकीन मानिए इस नजारे को देखकर आप भी जरूर चौंक जाएंगे। देखें वीडियो...
हैरतअंगेज नजारा
वीडियो देखकर जरूर आपका दिमाग भी घूम गया होगा। सोच रहे होंगे कैसे-कैसे अतरंगी आइडिया लोग लगाते हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'nidhipal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडिय को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि लड़की ने तो गर्दा उड़ा दिया। कुछ का कहना है कि बड़ा ही अतरंगी जुगाड़ है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
