वायरल न्यूज़

Video: जर्मनी से ब्याह करके लाया लड़की और खेतों में लगवा रहा प्याज! ऐसा करती नजर आई सासू मां

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 13, 2022, 04:48 PM IST

Foreign Bride Video: जर्मनी की महिला भारत के पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रही है। वह खेत में प्याज लगा रही है। महिला अपनी सासू मां के साथ खेत में आई है। जर्मनी की महिला को प्याज लगाते देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी प्रफुल्लित हो रहे हैं। इस कारण वीडियो काफी तेजी से देखा और पसंद किया जा रहा है।

Image

जर्मन बहू (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जर्मनी से ब्याह करके इंडिया लाया था शख्स
  • पत्नी से भारत में प्याज लगवा रहा था शख्स
  • वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Foreign Bride Video: बहुत सारे लोग विदेश जाकर विदेशी लड़कियों से शादी कर लेते हैं। इसके बाद जब वह इंडिया आते हैं तो अपने साथ अपनी पत्नी को भी ले आते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी से खेतों में प्याज लगवाता नजर आ रहा है। खास बात यह है कि उसकी पत्नी जर्मनी की है। जर्मनी की महिला को प्याज लगाते देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी प्रफुल्लित हो रहे हैं। इस कारण वीडियो काफी तेजी से देखा और पसंद किया जा रहा है।

पारंपरिक पोशाक में नजर आ रही महिला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जर्मनी की महिला भारत के पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रही है। वह खेत में प्याज लगा रही है। महिला अपनी सासू मां के साथ खेत में आई थी। महिला का नाम जूली है, जिसने एक भारतीय शख्स से शादी की है। जूली पिछले दो सालों से जयपुर स्थित अपने ससुराल में रह रही हैं। सोशल मीडिया पर जूली की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस वीडियो को भी जूली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जहां से इसे 24 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। देखें वीडियो-

वीडियो शेयर करते हुए जूली ने अपने कैप्शन में लिखा, मम्मी जी की प्रतिक्रिया सबसे अच्छी थी। मैं परिवार के साथ सादा जीवन का भरपूर आनंद लेती हूं! मैं अपनी शादी के एक महीने पहले से ही पति के गांव में रह रही हूं। मैं अपने परिवार के साथ और प्रकृति के करीब बहुत खुश हूं।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि जर्मन बहू काफी ज्यादा खुश नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो बना रहा शख्स महिला से पूछता है कि तुम यहां क्या कर रही हो? इस पर जर्मनी की महिला ने जवाब दिया, 'वह खेतों में प्याज लगा रही है, उसे यहां बहुत अच्छा लग रहा है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article