वायरल न्यूज़

VIDEO: कुत्ते ने किया महिला पर हमला, फिर पति ने जो किया उसे देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 2, 2023, 01:41 PM IST

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता एक महिला पर हमला कर देता है। फिर महिला का पति उस कुत्ते के साथ लड़ते हुए नजर आता है, जैसे दोनों के बीच रेसलिंग चल रही हो।

Image

पत्नी और कुत्ते पर जर्मन शेफर्ड ने किया हमला (Image Credit : Social Media)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला पर जर्मन शेफर्ड ने किया हमला
  • पति ने दिखाई दिलेरी
  • पति ने कुत्ते के साथ की रेसलिंग

German Shepherd Attacked Woman Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपका दिल दहल जाएगा। इस वीडियो में एक महिला अपने पति और कुत्ते के साथ जा रही होती है। जिस पर जर्मन शेफर्ड हमला कर देता है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला अपने पति और कुत्ते के साथ टहल रही थी, तभी वहां से एक महिला गुजरती है, जो अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ होती है। अचानक से जर्मन शेफर्ड दूसरी महिला और उसके कुत्ते पर हमला कर देता है, जिसके बाद का नजारा देखने लायक होता है। फिर महिला का पति अपनी पत्नी को बचाने के लिए जर्मन शेफर्ड के साथ भीड़ जाता है, जैसे दोनों के बीच कुश्ती चल रही हो। हालांकि, काफी कोशिशों के बाद मामला संभल जाता है।

German Shepherd Attacked Woman Viral Video

पति ने बचाई महिला की जान

करोड़ों का सामान उड़ाते हुए लूटेरों का वायरल वीडियो

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। वहीं, काफी लोगों में इसे लेकर काफी गुस्सा भी है। तो कईयों ने महिला के पति की जमकर तारीफ की। ऐसे में पति पत्नी की ओर कुत्ते की मालकिन पर कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है, और हमले के बाद कपल वहां से चले भी जाते हैं। सीसीटीवी में कैद हुआ ये पूरा मामला इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article