Gadhe Ka Viral Video: दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अक्सर अनोखा काम करते रहते हैं। कई लोग तो ऐसे करके फेमस भी हो जाते हैं और पूरी दुनिया में उनकी चर्चा होने लगती है। वहीं, कुछ लोगों का मजाक भी बन जाता है और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी वायरल (Gadhe ka Viral Video) हो जाता है। जिनपर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Donkey Viral Video) लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक शख्स जुगाड़ से भारी भरकम को साइकिल पर बिठाकर ले जा रहा था। लेकिन, शख्स की ऐसी हालत हुई जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई।
फेमस होने, लाइक्स बढ़ाने और व्यूज के लिए कुछ लोग ऐसा कदम उठाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक शख्स ने कुछ ऐसा ही धमाल मचाया है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स भारी भरकम गधे को पीछे बिठाकर साइकिल चला रहा है। गधा बड़े आराम से शख्स को पकड़े हुए हैं और मजे लेकर बैठे हुए हैं। लेकिन, शख्स की हालत खराब हो गई है। इतना ही नहीं किसी तरह शख्स साइकिल को चला पता है। कई बार तो उसका बैलेंस भी बिगड़ने लगता है, लेकिन किसी तरह वो खुद को संभालता है। आलम ये है कि शख्स की हालत देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। देखें मजेदार वीडियो...
मजेदार नजारा
वीडियो देखकर यकीनन आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'yas_omidiii'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि आज कल लोग कुछ भी कर सकते हैं। जबकि, कुछ का कहना है कि ऐसा कौन करता है भाई। एक ने लिखा, 'दोनों गिरते तो क्या होता'?
