वायरल न्यूज़

महिला ने बनाई Parle-G बिस्किट की बिरयानी, लोग बोले- आज बिरयानी की मौत हो गई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 25, 2024, 12:27 PM IST

Funny Video: पार्ले-जी बिस्किट की बिरयानी बनाने वाली इस महिला का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे बिरयानी की मौत बताया है।

Image

वायरल वीडियो देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। (Photo/Instagram)

Funny Video: सोशल मीडिया में अजब-गजब वीडियो की भरमार रहती है। यहां हर रोज ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं कि आंखें फटी रह जाती हैं। देखकर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। कई बार तो हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको कंफ्यूज करेगा और हंसी भी नहीं रुकने देगा। वीडियो दरअसल एक महिला से जुड़ा जिसने अनोखी बिरयानी बनाई है और इसका वीडियो भी शेयर किया है।

बिस्किट की बिरयानी

देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा कि महिला ने पार्ले-जी बिस्किट की ही बिरयानी बना दी। बिरयानी जहां आमतौर पर नॉनवेज होती है, वहीं इस महिला की बिरयानी चर्चा में बनी हुई है। वायरल वीडियो में देखेंगे कि महिला ने बताया कि उसने पार्लेजी वाली बिरयानी बनाई है। क्या इसपर विश्वास कर सकते हैं। महिला आगे कहती है कि बिरयानी देखने में बहुत अच्छी है और इसमें मसाले भी पार्लेजी जैसे ही डाले हैं।

देखिए वीडियो

मालूम हो कि पार्ले से बनी बिरयानी का वीडियो आते ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो की तारीफ की है तो कुछ इसे बेकार प्रयोग बताया है। ऐसे ही एक यूजर ने इसे बिरयानी की मौत करार दिया है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर creamycreationsbyhkr11 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article