वायरल न्यूज़

Funny Video: जन्मों से भूखा था बंदर, खाना देख किया ऐसा देखकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 6, 2023, 05:01 PM IST

Monkey Funny Video: इस वीडियो में बंदर कुछ ऐसा काम करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। आप देख सकते हैं कि बंंदर को खाने के लिए ब्रेड दिया जा रहा है। फिर वह जो करता है, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का फनी वीडियो आया सामने
  • नहीं देखा होगा ऐसा लालची बंदर
  • बंदर की हरकतें देखकर हंसने लगे लोग

Monkey Funny Video: सोशल मीडिया पर बंदरों के फनी वीडियो खूब देखने को मिलते हैं। बंदर स्वभाव से लालची होते हैं। कई बार वह लोगों के हाथ से छीनकर खाना खा लेते हैं। इन दिनों एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बंदर कुछ ऐसा काम करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंंदर को खाने के लिए ब्रेड दिया जा रहा है। उसे जैसे ही एक ब्रेड खाने को मिलता है, वह उसे खाने लगता है।

अपनी हरकतों से हंसने पर मजबूर करता है बंदर

यहां तक तो सब ठीक होता है, लेकिन इसके बाद बंदर को और ब्रेड खाने के लिए दिया जाता है। वह उस ब्रेड को भी अपने हाथ में पकड़ लेता है। इसके बाद और ब्रेड उसे खाने के लिए दिया जाता है। वह उसे भी अपने हाथ में पकड़ लेता है। उसे जितने भी ब्रेड खाने के लिए दिए जाते हैं, वह किसी के लिए मना नहीं करता है और खाता जाता है-खाता जाता है। वीडियो में बंदर की हरकतें देखकर ऐसा लगता है कि वह जन्मों-जन्मों का भूखा था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। लोगों को वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article