वायरल न्यूज़

हरयाणवी में छपा इनविटेशन कार्ड वायरल, इसे पढ़कर कोई हंसी ना रोक पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 26, 2024, 07:22 AM IST

हरियाणवी बोली में लिखा गया शादी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है। इसमें जिन शब्दों का इस्तेमाल हुआ है उसे पढ़कर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

Image

वायरल हुआ हरियाणवी में छपा में इनविटेशन कार्ड। (Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणवी में छपा शादी का कार्ड
  • पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आज
  • सोशल मीडिया में आते ही छा गया

शादी-ब्याह का सीजन आ गया है और इंटरनेट पर भी इससे जुड़ी तमात तरह की चीजें शेयर की जा रही हैं। इनमें कुछ तो आते ही छा जाती हैं और लंबे समय नेटिजन्स के दिमाग में चिपकी रहती है। अभी ठीक वैसा ही कुछ हर तरफ छाया है जिसे देखकर जल्दी भूलना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल सोशल मीडिया में एक शादी का इनविटेशन कार्ड वायरल हुआ है। कार्ड दिखने में बेहद सामान्य ही है, मगर इसके वायरल होने की वजह खूब हंसाने वाली है। दरअसल इनविटेशन कार्ड को अंग्रेजी या हिंदी भाषा की जगह हरियाणवी बोली में छपवाया गया है। इसमें दूल्हा-दुल्हन के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल हुआ पढ़कर खूब मजेदार लगेगा।

दूल्हा-दुल्हन हुए छौरा-छौरी

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस इनविटेशन कार्ड में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन की जगह छौरा-छौरी लिखा गया है। इसके बाद न्योता देने के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। दरअसल कार्ड में लिखा गया कि छौरा-छौरी का शुभ ब्याह टेक दिया है। इसमें आगे लिखा गया कि अर इस खुशी के मौके पे थारा सारे कुणबे का न्योता सै। इसी तरह कार्ड की शुरुआत में भी मजेदार लाइन लिखी गई है। इसमें लिखा गया कि बड़े चाव ते न्यौंदा देरे, सब काम छोड के आणा होगा।

यहां देखिए इनविटेशन कार्ड

Funny Card

पढ़िए कार्ड में लिखी मजेदार बातें।

वहीं शादी कार्ड के आखिर में ऐसा कुछ लिखा नजर आता है कि हर कोई विवाह में जाने की सोचने लगेगा। इसमें लिखा गया है कि इस खुशी के मौके पै थारा सारे कुणबे का न्यौता सै अर म्हारा सारा कुणबा थारे आण की गाम हैबतपुर जिला जीन्द में कसूनी तै कसूती अर ऐडी ठा-ठा कै बाट देखेगा।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article