वायरल न्यूज़

दुकानदार की ईमानदारी देख फिदा हुई विदेशी लड़की, कहा- जैसा सुना था उससे काफी अच्छा है हिंदुस्तान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 2, 2023, 02:45 PM IST

इस विदेशी महिला को जब 4 दिन बाद अपना खोया हुआ बटुआ वापस मिला तो वो हैरान हो गई। भारत की तारीफ में कसीदे पढ़ने लगी। उसने कहा कि उसने जो पहले भारत के बारे में सुना था, सब गलत था, भारत बहुत अच्छा है। भारत के लोग काफी ईमानदार हैं।

भारत में हर साल दुनियाभर से लाखों लोग घूमने आते हैं और यहां की अच्छाइयों को देखकर फिदा होते रहे हैं। कुछ ऐसा ही इस विदेशी लड़की के साथ भी हुआ। इस लड़की को भारत के बारे में बहुत ही बुरा बताया गया था। उसे कहा गया था कि भारत अच्छा नहीं है, लेकिन इसके साथ भारत में कुछ ऐसा हो गया कि ये हिंदुस्तान का गुण गाते हुए नजर आ रही है।

दरअसल ये लड़की जब भारत भ्रमण पर थी, तब ट्रेन में इसका पर्स छुट गया, जिसमें पैसे, एटीएम समेत कई जरूरी कागजात थे। यह पर्स चिराग नाम के एक शख्स को मिला, उसने इंस्टाग्राम पर लड़की से संपर्क साधा और उसे बताया कि उसका पर्स उसके पास है, वो आकर ले जाए।

इसके बाद लड़की चिराग के दुकान पर पहुंची, जहां चिराग ने उसे उसका पर्स लौट दिया। जिसके बाद लड़की उसे पैसे देने की कोशिश करती है, लेकिन लड़की मना कर देता है। लड़की काफी बार कहती है कि वो खुशी से पैसे दे रही है, रख ले, लेकिन लड़का मना कर देता है। इसके बाद लड़की जब वहां से जाती है तो भारत के बारे में गुणगान करती हुई दिख रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article