वायरल न्यूज़

डोसे का छौंक...पड़ोसी दुकानदार का धौंस, दोनों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, दुकान बना लड़ाई का अखाड़ा

Ajab Gajab News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक ऐसी घटना घटी है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। यहां डोसे बनाते समय उड़ने वाली तीखी भाप से परेशान होकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले

Image

डोसा दुकान बना लड़ाई का अखाड़ा (तस्वीर साभार- टाइम्स नाउ नवभारत)

Ajab Gajab News: हमारे आस-पास अक्सर ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं, जिनके बारे में जानकर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जो सोच से भी पड़े होते हैं। एक ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के शिवपुरी से, जहां छौंक के लिए दो दुकानदारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। इतना ही नहीं इस घटना में कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी लगी है और मामले में FIR भी दर्ज हुआ है। तोआइए पहले जानते हैं मामला क्या है?

shivpuri Fight

डोसे के कारण चले लाठी-डंडे (तस्वीर साभार- टाइम्स नाउ नवभारत)

बताया जा रहा है कि यह अजीबोगरीब घटना शिवपुरी के सबसे व्यस्त न्यू ब्लॉक चौराहे की है। जहां गुरुवार शाम दो दुकानदारों के बीच जमकर जमकर लाठी-डंडे चले, वो भी एक छौंक के लिए। दरअसल, धर्मेंन्द्र जटारिया नामक शख्स चौराहे पर 'दिल्ली डोसा एंड चाट भंडार' नाम से अपनी दुकान चलाते हैं। वहीं, उनके पड़ोस में राकेश जैन का 'राज गिफ्ट सेंटर' की दुकान है। राकेश जैन का आरोप है कि डोसा बनाते समय उड़ने वाली तीखी भाप और छौंक की धस से उन्हें और उनके ग्राहकों को काफी परेशानी होती है। इस मामले को लेकर राकेश ने धर्मेन्द्र से कई बार बात भी की। इतना ही नहीं कुछ समय तक दोनों के बीच बहस भी हुई। लेकिन, समस्या का कोई समाधान नहीं निकला।

shivpuri Fight

अखाड़े में तब्दील हुआ दुकान (तस्वीर साभार- टाइम्स नाउ नवभारत)

जमकर चले लाठी-डंडे

गुरुवार को भी इस मामले को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों लोगों के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई। मामला इतना गंभीर हो गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे तक चलने लगे। जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष के तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कुछ समय के लिए तो दुकान लड़ाई का अखाड़ा बन गया। इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इस मामले में आगे की जानकारी का अभी इंतजार है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article