वायरल न्यूज़

Viral Video: मुर्गा, बच्चा और कुत्ते के बीच बेहद ही अनोखी लड़ाई, देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुर्गा, बच्चा और एक कुत्ते के बीच अनोखे अंदाज में लड़ाई हो रही है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

मजेदार लड़ाई (तस्वीर साभार- @aligard.777)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते? वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ मामले काफी अनोखे भी होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में मुर्गा, बच्चा और कुत्ते के बीच बेहद ही अनोखी लड़ाई हुई, जिसने लोगों का दिल भी जीत लिया है। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

आप सबने आज तक लड़ाई के कई वीडियो देखे होंगे या फिर उसके बारे में सुना होगा। कुछ लड़ाई तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया हैरान रह जाती है। जबकि, कुछ लड़ाई काफी क्यूट भी होते हैं और उन्हें बार-बार देखने का भी मन करता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मुर्गा और छोटे बच्चे की बीच लड़ाई चल रही है। मुर्गा बार-बार बच्चे पर हमला करता है। हालांकि, बच्चा भी मुर्गे को लात मारता है। अचानक बीच में एक कुत्ते की एंट्री हो जाती है और बच्चे को बचाने के लिए वो मुर्गे पर टूट पड़ती है। जिस तरह का नजारा था उसे देखकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे और बार-बार उस वीडियो को देखेंगे। देखें वीडियो...

मजेदार लड़ाई

वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'aligard.777' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 25 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि नजारा देखकर दिन बन गया है। कुछ का कहना है कि ऐसा माहौल काफी कम देखने को मिलता है। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article