अक्सर आपने देखा होगा कि जहां भी कौवे इकट्ठे होते हैं, वहां वे कांव-कांव करना शुरू कर देते हैं। उनकी तेज और कर्कश आवाज लोगों को बहुत चुभने लगता है। 'कांव-कांव' की आवाज सुनकर हर कोई उन पर चीढ़ जाता है। ये आवाज सिर्फ इंसानों को ही नहीं,लगती कभी-कभी ये दूसरे जानवरों और पक्षियों को भी परेशान करके रख देती है। कुछ ऐसा ही हुआ एक मुर्गी के साथ जो एक कौवे के कांव-कांव से इतनी परेशान हुई कि वह उसे वहीं पटक-पटक कर मारने लगी।
मुर्गी ने कौवे को पटक-पटककर मारा
इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुर्गी कौवे को जमीन पर पटककर बेरहमी से उसे अपने चोंच से तब तक मारती है, जब तक कौवा पूरी तरह से पस्त और निढाल ना हो जाए। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि मुर्गी ने कौवे को अपने पंजों तले कुचल दिया है और उसके शरीर पर चढ़कर उसे अपने चोंच से मार रही है। अपना बचाव करते-करते कौवा कुछ ही पलों में थककर जमीन पर ढेर हो गया।
निढाल होकर जमीन पर पड़ा रहा कौवा
वीडियो में देखा गया कि कौवा जमीन पर पड़ा हुआ है और मुर्गी उसे चोंच से लगातार मारे जा रही है। कौवा बार-बार उठने की कोशिश करता है, लेकिन मुर्गी के मजबूत पंजों ने उसे इतना दबा रखा है कि वह हिल भी नहीं पा रहा। मुर्गी उस पर पूरी तरह हावी है और उसकी खूब पिटाई कर रही है। थोड़ी देर बाद मुर्गी थककर आगे चली जाती है, लेकिन कौवा वहीं बेसुध लेटा रहता है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
मुर्गी और कौवे के इस लड़ाई वाले वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AmazingSights नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये क्या हो गया बेचारे को?" दूसरे ने लिखा, "पीछे वाले कौवे सिर्फ कांव-कांव करते रह गए लेकिन उसे बचाने तक नहीं आए।" तीसरे ने लिखा, "अब इस मुर्गी पर कौवों का पूरा झुंड टूट पड़ेगा। ये बदला लेना नहीं भूलते।"
