वायरल न्यूज़

सामने आने लगे करवा चौथ के रुझान! रस्म पर महिला ने चलनी के बजाय जाले से देखा पति का चेहरा

सोशल मीडिया पर करवा चौथ से जुड़े वीडियो सामने आने लगे हैं। हाल में करवा चौथ से ही जुड़ा एक वायरल वीडियो देख लोगों का हंसते-हंसते पेट फूल गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ने पति का चेहरा देखने का रस्म बहुत ही अजीबोगरीब ढंग से निभाया।

Image

जाले से पति का चेहरा देखती हुई महिला (Instagram/@jeejaji)

करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उससे पहले सोशल मीडिया पर करवा चौथ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। ये वीडियो अब तक आपके फीड पर भी पहुंच गए होंगे। इसी बीच हाल में करवा चौथ से ही जुड़ा एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला करवा चौथ पर पति का चेहरा देखने वाली रस्म को बहुत ही अजीबोगरीब ढंग से मनाती है, जिसे देखने के बाद इंटरनेट की जनता हंस-हंस कर लोटपोट हो गई।

महिला ने चलनी से नहीं, जाले से देखा अपने पति का चेहरा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करवा चौथ का व्रत रखने वाली एक महिला ने अपने पति का चेहरा देखने की रस्म ही पलट डाली। वीडियो में दिख रहा है कि महिला अपने पति का चेहरा चलनी में देखने के बजाय रेत छानने वाले जाले से देख रही है। इस मजेदार वीडियो को जिसने भी देखा, वह हंसते-हंसते गिर पड़ा। जितना ही अजीबोगरीब यह वीडियो था, उतने ही इस वीडियो सेक्शन में लोगों के मजेदार कमेंट्स आए हुए हैं।

वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @jeejaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा और लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स पढ़कर हर कोई लोटपोट हो गया। एक यूजर ने इस वीडियो पर मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, "लगता है भाभी अपने पति को अमर कर करके ही मानेंगी।" दूसरे ने लिखा, "भाभी जी ने तो अपने चांद का मुखड़ा देखने के लिए उतनी ही बड़ी चलनी ले ली है।" तीसरे ने लिखा, "लगता है बहन ने एक ही बार में जीवन भर का करवा चौथ मना लिया।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article