वायरल न्यूज़

Viral Video: आखिर क्या है इस वीडियो में जिसे 203 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा, देखकर आप भी हो जाएंगे भावुक

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। क्योंकि, एक पिता ने अपने बच्चे को देखकर ऐसा रिएक्शन दिया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

नजारा देखकर भावुक हुए लोग (तस्वीर साभार- @drsuganyad3vi)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसे-ऐसे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में कई बार हम सोचते भी नहीं हैं। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जो लोगों को इमोशनल कर देते हैं। वहीं, कुछ नजारे काफी चौंकाने वाले भी होते हैं। जबकि, कुछ को देखकर लोग दिनभर हंसते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में बच्चे को पहली बार देखने के बाद एक पिता की जो हालत थी, उसने सबको प्रभावित कर दिया है। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

आप सबने आज तक कई तरह के वीडियो देखे होंगे। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे देखने को मिल जाते हैं, जिससे पूरी दुनिया हिल जाती है। इतना ही नहीं उन वीडियो पर मिलियन्स में व्यूज और लाइक्स आते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं ये नजारा हॉस्पिटल का है, जहां एक बच्चे का जन्म होता है और उसके पिता बाहर खड़े हैं। हॉस्पिटल स्टाफ बच्चे को लेकर पिता के पास आते हैं और उसकी गोद में बच्चे को रखने लगते हैं। लेकिन, पिता पूरी तरह से घबरा जाता है। बच्चे को गोद में लेने से उसे इस तरह डर लगता है कि उसके हाथ कांपने लगते हैं। जिस तरह का वहां नजारा था उसने सबको भावुक कर दिया। देखें वीडियो...

वीडियो ने लोगों को किया भावुक

वीडियो देखकर आप भी जरूर इमोशनल हो गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस क्यूट वीडियो को 'drsuganyad3vi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 203 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि आठ मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि क्या अद्भुत नजारा है। कुछ का कहना है कि इस मासूमियत ने दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article