वायरल न्यूज़

EYE TEST: बीरबल की बत्ती भी गुल हो गई मगर टीवी नहीं दिखा, क्या आपमें है खोजने का दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 5, 2025, 12:07 PM IST

EYE TEST: दिमाग और आंखों को परखने वाला एक खास तरह का चैलेंज लेकर हाजिर हुए हैं। ये चैलेंज इतना मुश्किल है कि इसे तय समय में हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Image

ब्रेन टेस्ट वाले इस चैलेंज को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। (Photo/TNN)

EYE TEST: सोशल मीडिया में ऐसी ढेरों तस्वीरें हैं जो आपके दिमाग और आंखों को परखने का दावा करती हैं। इन तस्वीरों में कुछ खास रहस्य या ऑब्जेक्ट छिपे होते हैं, जिन्हें खोजने का चैलेंज मिलता है। कई बार ऐसे चैलेंज को पूरा करते हैं तो कई बार मुश्किल भी बहुत होती है। मगर आज हम ऑप्टिकल इल्यूजन की सबसे अनोखी तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर देखने में जितनी सामान्य नजर आती है, इसे हल करना उतना ही मुश्किल होने वाला है।

कीवी में कहां है टीवी

ब्रेन टीजर वाली इस तस्वीर में आपको हर तरफ कीवी शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे तक और दाएं से बाएं सिर्फ कीवी लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी कीवी की भीड़ में एक जगह टीवी भी रखा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस टीवी को खोजकर दिखा सके। अगर आप खुद को सुपर जीनियस समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए।

हालांकि आप अपनी कोशिश में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने चैलेंज पूरा कर लिया तो असली विजेता मान लिया जाएगा। हालांकि अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान नहीं होना है।

यहां देखें जवाब

brain Test puzzle

गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना कीवी की भीड़ में टीवी ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना सचमुच बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article