वायरल न्यूज़

EYE TEST: गणित के 3 की भीड़ में छिपा है 8 नंबर, मजाल है कोई खोजकर दिखा दे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 15, 2025, 07:45 AM IST

Brain Test Challenge: आज हम फिर एक चैलेंजिंग तस्वीर के साथ हाजिर हैं जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 3 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर इसमें एक जगह 8 नंबर भी छिपा हुआ है।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/Twitter)

Brain Test Challenge: ऑप्टिकल इल्यजून यानी नजर का धोखा। आसान भाषा समझें तो कुछ ऐसा जिसमें छिपे रहस्य को आंखों के सामने होते हुए भी खोजना आसान ना हो। सोशल मीडिया में इसी तरह की ढेरों तस्वीरें हैं जो सीधे हमारे दिमाग और आंखों को चैलेंज करती हैं। इन तस्वीर में सवाल का जवाब आंखों के सामने ही होता है, मगर मजाल है कोई उसे हल करके दिखा सके। आज हम एक ऐसी ही चैलेंजिंग तस्वीर के साथ हाजिर हैं जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 3 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा।

3 की भीड़ में छिपा है 8

तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। इसमें दर्जनों जगह सिर्फ 3 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं तीन की भीड़ में एक जगह 8 नंबर भी छिपा हुआ है। नेटिजन्स को आज उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज दिया है। मगर अधिकतर लोग इसे तय समय में हल नहीं कर पाए हैं। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो कोशिश जरूर कीजिए। आपको सात सेकंड के भीतर बताना है आखिर गणित का आठ नंबर कहां पर छिपा हुआ है।

अगर आपने जवाब तलाश कर लिया तो नजरों का सिकंदर मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी ना हों। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Viral Challenge

यहां गोल घेरे में देखें जवाब

देख लिया ना गणित के तीन की भीड़ में आठ ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना इतना भी आसान नहीं था। हालांकि आपने जवाब तलाश कर लिया है तो आप की नजरें बहुत तेज मानी जाएंगी।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article