पत्नी ने पकड़ ली पति की प्रेमिका
वायरल वीडियो में देखेंगे कि पत्नी को जैसे ही पति की प्रेमिका के बारे में पता चला तुरंत उसके घर पहुंच गई। पत्नी अपने माता-पिता के साथ प्रेमिका घर पर पहुंच गई। यहां प्रेमिका को जबरन घर से बाहर निकाला और बीच सड़क पर उसकी पिटाई शुरू की। इसमें देखेंगे कि हरे रंग की साड़ी पहने एक महिला उसे बाहर लेकर आ रही है तो दूसरी ने उसके बाल पकड़ रखे हैं। इसमें एक अन्य महिला लाठी से उसकी पिटाई कर रही है। वीडियो में लोगों की भीड़ भी नजर आती है जो कथित प्रेमिका पर खूब चिल्ला रही हैं।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
पति की प्रेमिका के साथ मारपीट करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अल प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो मध्य प्रदेश का बताया गया है, जिसपर नेटिजन्स भी जमक कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
