Ajab Gajab News: ज्यादातर लोग एक समय में एक ही पार्टनर रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग अपने पार्टनर को धोखा दे रहे होते हैं और चोरी-छिपे एक अन्य पार्टनर भी रखते हैं। आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके दो-दो पति थे। इसके बाद भी महिला ने चोरी छिपे एक बॉयफ्रेंड बना लिया। सबसे शॉकिंग चीज तब हुई जब महिला का बॉयफ्रेंड उसके दोनों पतियों के सामने आ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दो पतियों के बाद भी तीसरा बॉयफ्रेंड
इस अनोखी महिला का नाम केन्या स्टिवेंस है। केन्या का एक वीडियो पहले भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में केन्या ने बताया था कि उन्होंने दो मर्दों से शादियां की थीं। वह अपने दोनों पतियों के साथ एक ही घर में रहती है। उसके दोनों पति उससे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। केन्या की पहली शादी 26 साल पहले कार्ल से हुई थी। वहीं 10 साल पहले उसने टाइगर नाम के शख्स से शादी की है। केन्या अपने दोनों पतियों के साथ खुश थी, लेकिन अब उसे अपनी जिंदगी बोरिंग लगने लगी थी। देखें वीडियो-
केन्या ने अब अपनी जिंदगी में नए मर्द को एंट्री दे दी। इस शख्स का नाम डेविड है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि केन्या अपने दोनों पतियों के साथ थी। इसी बीच उसके घर की घंटी बजती है। केन्या दौड़ती हुई घर का दरवाजा खोलने जाती है। वह देखती है कि एक शख्स बैग लेकर बाहर खड़ा है, जो उसका बॉयफ्रेंड होता है। इसके बाद केन्या अपने बॉयफ्रेंड से खुशी से गले लग जाती है। फिर वह अपने बॉयफ्रेंड को अपने दोनों पतियों से मिलवाती है। उसके दोनों पतियों को देख लगता है कि वो ज्यादा खुश नहीं है।
