वायरल न्यूज़

VIDEO: फुटबॉल लवर निकला यह हाथी, लड़कों के साथ मैदान में खेलने उतरे गजराज

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो देखते ही आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में एक हाथी को कुछ लड़कों के साथ फुटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पुराना है लेकिन सोशल मीडिया पर यह एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

Image

मैदान में फुटबॉल खेलता हाथी (X/@manas_muduli)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक खुले मैदान में कुछ लड़कों को फुटबॉल खेलता देख, उनके साथ खेलने के लिए एक विशाल हाथी भी वहां जा पहुंचा। लड़कों को फुटबॉल खेलता देख गजराज भी खुद को रोक ना सकें और उनके खेल में खुद शामिल हो गए। फिर क्या था, गजराज ने फुटबॉल में एक से एक लंबे-लंबे किक लगाए। वीडियो में सबसे हैरानी की बात यह थी कि गजराज उन लड़कों को बिना कोई चोट पहुंचाए, खुद उनके खेल में शामिल हो गए।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @manas_muduli ने शेयर किया है और वीडियो के कैप्शन में बताया है कि यह वीडियो

ओडिशा के क्योंझर जिले का है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "जब फुटबॉल का बुखार जंगली जानवरों को भी चढ़ जाए! क्योंझर, ओडिशा का एक यादगार पल, जहां एक हाथी लड़कों के ग्रुप के साथ फुटबॉल खेलने लगा।"

हाथी ने खेल का लिया फुल मजा

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो क्योंझर के पटना फॉरेस्ट रेंज के धबापिटना खेल मैदान का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़के फुटबॉल खेलते हुए मस्ती कर रहे हैं, तभी हाथी चुपचाप फिल्ड पर आ जाता है। गेंद उसके पास आते ही वह उसे अपने विशाल पैर से जोरदार किक मारता है, और उसे हवा में उछाल देता है। यह देख लड़के पहले तो थोड़ा पीछे हट जाते हैं, लेकिन फिर बाद में वे पूरे उत्साह से तालियां और सीटी बजाने लगते हैं। ऐसे में हाथी भी कुछ देर मैदान पर रुकता है और खेल का पूरा मजा लेता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article