वायरल न्यूज़

OMG: तैयार होने के चक्कर में हुआ खेल! बड़ा भाई हुआ लेट तो छोटे ने होने वाली भाभी से रचा ली शादी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 9, 2023, 04:57 PM IST

Ajab Gajab News: बारात वाले दिन दूल्हा अपना ग्रूमिंग करवाने सैलून गया था। जव वह काफी देर के बाद भी नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने दूल्हे को फोन मिलाया। दूल्हे का नंबर बंद था तो घर वाले परेशान हो गए।

Image

अजब गजब शादी (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • बारात के दिन घर से गायब हो गया दूल्हा
  • ग्रूमिंग के बहाने घर से भाग गया था दूल्हा
  • छोटे भाई से करवा दी गई दुल्हन की शादी

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर आपको शादियों की कई सारी हैरान करने वाली खबरें देखने और सुनने को मिल जाएंगी। मसलन, लड़की ने काले दूल्हे से शादी से किया इंकार, गुटखा खाने वाले दूल्हे से लड़की ने नहीं की शादी, दूल्हे के सामने प्रेमी के साथ की शादी इत्यादि। इस बीच उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। दरअसल, पीलीभीत मेंं तैयार होने के चक्कर में दूल्हे ने लेट कर दिया तो दूल्हे के छोटे भाई ने दुल्हन से शादी रचा ली।

ग्रूमिंग के बहाने भाग गया दूल्हा

इस खबर के बारे में जिसने भी सुना, उसके होश उड़ गए। किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। दरअसल, बारात वाले दिन दूल्हा अपना ग्रूमिंग करवाने सैलून गया था। जव वह काफी देर के बाद भी नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने दूल्हे को फोन मिलाया। दूल्हे का नंबर बंद था तो घर वाले परेशान हो गए। घरवाले सोच में पड़ गए कि अब बारात कौन लेकर जाएगा? दूसरी तरफ लड़का और लड़की दोनों ओर से शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।

घरवालों ने लिया बड़ा फैसला

इसके बाद घर के लोगों ने रात लगभग नौ बजे एक बड़ा फैसला लिया। दूल्हे से संपर्क का प्रयास फेल होने के बाद दूल्हे के छोटे भाई को दूल्हा बनाकर बारात में ले जाने का फैसला लिया गया। इस बाबत दोनों परिवार के लोगों ने आपस में बात की। इसके बाद लड़के के छोटे भाई से लड़की की शादी करवाई गई। बताया जा रहा है कि दूल्हे के मर्जी के खिलाफ जाकर उसकी शादी तय हुई थी। इस शादी से वह खुश नहीं था। इस कारण शादी के दिन वह ग्रूमिंग के बहाने घर से भाग गया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article