वायरल न्यूज़

Dulhe Ka Video: दुल्हन को लेने JCB पर निकला दूल्हा, अनोखे अंदाज पर फिदा हुए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 21, 2023, 11:45 AM IST

Dulhe Ka Viral Video: एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लाने के लिए JCB से निकला, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। वहीं, कुछ लोग तारीफ भी कर रहे हैं।

Image

दूल्हे का अनोखा अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे का अनोखा अंदाज
  • JCB से दुल्हन को लाने गया
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Dulhe Ka Viral Video: देश में शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों का सीजन जैसे ही शुरू होता है, सोशल मीडिया एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) से गुलजार हो जाता है। इनमें कई बार दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) अनोखे अंदाज से माहौल बनाते हैं। तो कई बार शादी में शामिल हुए गेस्ट महफिल लूट लेते हैं। शादियों के वीडियो (Bride Groom Video) को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और जमकर मजे भी लेते हैं। इसी कड़ी में दूल्हे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो दुल्हन के लाने के लिए JCB से जा रहा है। दूल्हे के इस अंदाज पर लोग फिदा हो गए हैं और बार-बार इस मजेदार वीडियो (Trending Video) को देख रहे हैं।

हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई कपल काफी पैसे भी खर्च करते हैं, तो कुछ अजीबोगरीब अंदाज में शादी को यादगार बनाते हैं। एक दूल्हे ने कुछ ऐसा किया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं सजधज कर दूल्हा JCB में बैठे हुए है और उसके पीछे-पीछे शानदार गाड़ियों में बाराती चल रहे हैं। जिस अंदाज में दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने जा रहा है, उसे देखकर लोग हैरान रह गए। वहीं, अनोखे अंदाज पर लोग फिदा हो गए हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।

बुलडोजर लेकर दुल्हन को लेने गया दूल्हा

वीडियो में दूल्हे का अंदाज देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर 'rutvikpatel9250' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 24 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बाबा बुलडोजर वाले की जय हो'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है दुल्हन हेवी है इसलिए बुलडोजर लेकर जा रहे हो'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article