वायरल न्यूज़

Dulhan Video: दूल्हे ने सबके सामने ला दी दुल्हन की असलियत, शर्म से हो गई पानी-पानी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 9, 2023, 11:01 AM IST

Dulhan Video: दूल्हा कैमरे में दिखाता है कि दुल्हन ने कितना ज्यादा मेकअप लगाया हुआ है। वह दुल्हन के चेहरे के पास अपने हाथ की उंगली ले जाता है फिर चेहरे पर उंगली घिस देता है। अंत में वह अपनी उंंगली को अपने कपड़े पर रगड़ता है। इससे यह दिख जाता है कि दुल्हन ने बहुत ज्यादा मेकअप लगाया हुआ है।

Image

दुल्हन का फनी वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का प्यारा वीडियो वायरल
  • दुल्हन के साथ मजेदार हरकत करता है दूल्हा
  • सामने ला देता है दुल्हन की असलियत

Dulhan Video: भारत में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। आजकल की शादियों में दूल्हा-दुल्हन तरह-तरह के मोमेंट क्रिएट करते हैं। जिससे वह अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन एक जगह बैठे होते हैं। दोनों हल्के-फुल्के पलों को एंजॉय कर रहे होते हैं। तभी दूल्हा सबके सामने दुल्हन की असलियत ला देता है। इससे दुल्हन बुरी तरह झेप जाती है।

दूल्हा-दुल्हन का प्यारा वीडियो

दरअसल, दूल्हा अपनी दुल्हन के चेहरे पर लगा मेकअप कैमरे में दिखाता है। वह दिखाता है कि दुल्हन ने कितना ज्यादा मेकअप लगाया हुआ है। सबसे पहले वह दुल्हन के चेहरे के पास अपने हाथ की उंगली ले जाता है और चेहरे पर घिस देता है। इसके बाद उस उंंगली को अपने कपड़े पर रगड़ता है। इससे यह दिख जाता है कि दुल्हन ने कितना अधिक मेकअप लगाया हुआ है। दूल्हे की इस हरकत पर दुल्हन का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि दुल्हन बुरी तरह झेंप जाती है। इसके बाद वह अपने दूल्हे को हल्की नाराजगी में थप्पड़ मारने लगती है। वीडियो देखने में बहुत प्यारा है। दूल्हे और दुल्हन की बॉन्डिंग देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो को subhamkumar067 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'दुल्हन मेकअप की दुकान'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article