वायरल न्यूज़

Dulhan Ka Video: दुल्हन ने जब पहली बार देखा दूल्हे का चेहरा, देखते ही फूटकर रोने लगी बेचारी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 10, 2025, 01:14 PM IST

Dulhan Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे बिदाई का समय है और दुल्हन कार में बैठी है। मगर जैसे ही दूल्हा कार में आकर बैठा दुल्हन के होश उड़ गए। उसे यकीन नहीं हुआ किससे विवाह कर लिया। इसके बाद बेचारी अपने आंसू नहीं रोक पाती है।

Image

खुद की शादी में किसी बात पर फूट-फूटकर रोनी लगी दुल्हन। (Photo/Instagram)

Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक दुल्हन से जुड़ा वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें दुल्हन विवाह संपन्न होने के बाद पहली बार दूल्हे का चेहरा देखती है। मगर जैसे उसने चेहरा देखा बेचारी फूट-फूटकर रोनी ली। खुद की शादी में दूल्हे को देखकर रो रही दुल्हन का वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दूल्हे को देखकर रोनी लगी दुल्हन

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि विवाह संपन्न हो चुका है। बिदाई का समय है और दुल्हन कार में पिछली सीट पर बैठी है। इधर बाहर दुल्हन की करीबी उसके पास खड़ी है। अब कार में दूल्हे के बैठने का इंतजार है। इंतजार खत्म हुआ और दूल्हा कार में पिछली सीट पर दुल्हन के बराबर में आकर बैठ गया। इधर दुल्हन ने बड़ी उत्सुकता से दूल्हे की तरह देखा। मगर जैसे ही दूल्हे का चेहरा देखा उसके होश उड़ गए।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

दुल्हन को यकीन नहीं हुआ कि उसने जिससे विवाह किया है वो शख्स वही है। दरअसल दुल्हन दूल्हे की त्वचा के रंग को लेकर चौंक गई। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया सबसे ज्यादा बार देखने का मन करेगा। इसमें देखेंगे दुल्हन कार के बार खड़ी लड़की से लिपटती है और फूट-फूटकर रोती है। मानो वो इस विवाह से बिल्कुल खुश नहीं है। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर viral_ka_tadka नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article