वायरल न्यूज़

Viral Video: दुल्हन के सामने दूसरी लड़की को किस करने लगा दूल्हा, फिर जो हुआ...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 14, 2023, 05:13 PM IST

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहता है। एक दूल्हे ने दुल्हन के सामने एक लड़की के साथ ऐसी हरकत कर दी, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दूल्हे ने तो खेल कर दिया भाई, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • दुल्हन के सामने दूल्हा एक लड़की को जबरन किस करने लगा
  • नजारा देखकर लोग रह गए दंग

Dulha Dulhan Video: शादियों का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) के एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) से गुलजार है। इनमें कुछ वीडियो (Bride Groom Viral Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोग हैरान भी रह जाते हैं। हालांकि, मामला कुछ भी हो दूल्हा-दुल्हन के वीडियो को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक और धांसू वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई बार कपल काफी अजीबोगरीब हरकत तक कर बैठते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में दूल्हे ने जो खेल किया उसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। वीडियो में आप देख सकते हैं जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है। दूल्हा-दुल्हन के अलावा कुछ मेहमान भी स्टेज पर मौजूद है। अचानक एक लड़की स्टेज पर पहुंच जाती है। दूल्हा लड़की को स्टेज पर बिठा देता है और उसे जबरन किस करने लगता है। दुल्हन इस नजारे को देखकर हैरान रह जाती है। वहीं, जिस लड़की को दूल्हा किस करने की कोशिश करता है वो भी घबरा जाती है। वहीं, इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह जाते हैं। स्टेज पर किस तरह का माहौल बनता है आप खुद वीडियो में देख लें...

दूल्हे ने तो खेल कर दिया

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे इस शादी में तो अलग ही लेवल का खेल चल रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'ajaysingh2.4' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब एक लाख 60 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है व्यूज के लिए ऐसा किया गया है। किसी का कहना है कि साली के साथ मजे ले रहा है दूल्हा। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि लड़की दूल्हे की प्रेमिका है। तो आपको क्या लगता है वीडियो देखकर कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article