वायरल न्यूज़

Dulhe Ka Video: सात फेरे लेते समय दूल्हे की खुल गई धोती, फिर जो हुआ उसे देख दिनभर हंसते रहेंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 4, 2023, 10:29 AM IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फेरे लेते समय दूल्हे की धोती उतर गई। इस नजारे को देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

Image

दूल्हे के साथ तो खेल हो गया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हे के साथ हो गया खेल
  • अचानक सबके सामने उतर गई धोती
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Dulhe Ka Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कई बार ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर दंग रह जाते हैं। इन मजेदार वीडियो (Funny Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप दिनभर हंसते रहेंगे और वीडियो को बार-बार देखेंगे।

सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के काफी वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कभी दूल्हा-दुल्हन अजीबोगरीब हरकत करते नजर आते हैं। तो कई बार शादी में आए मेहमान महफिल लूट लेते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Dulha DUlhan Viral Video) में सात फेरे लेते समय दूल्हे के साथ जो हुआ उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन सात फेरे ले रहे हैं। दूल्हा दुल्हन का हाथ पकड़े हुए है। अचानक दूल्हे की धोती खुल जाती है। धोती खुलते ही दूल्हा घबरा जाता है और इधर-उधर देखने लगता है। फिर तेजी से धोती को उठाता है और पहनने लगता है। लेकिन, इस नजारे को देखकर लोग जमकर ठहाके लगे।

दूल्हे के साथ तो खेल हो गया...

वीडियो (Funny Video) देखकर यकीनन आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे दूल्हे के साथ तो भाई खेल हो गया। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'mr_vishnu_4144' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाक 36 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दूल्हे के साथ तो भाई खेल हो गया। जबकि, कुछ का कहना है कि अभी ये हाल है तो आगे क्या होगा?

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article