वायरल न्यूज़

Viral Video: गले मिलते ही दुल्हन का जो हुआ हाल, देखकर दंग रह गया दूल्हा, फिर हुआ ऐसा कमाल...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 24, 2023, 06:17 PM IST

Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन का अंदाज और दूल्हे का एक्सप्रेशन देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Dulha Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। शादियों के वीडियो को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulha Ka Video) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। यकीन मानिए वीडियो (Bride Groom Video) देखने के बाद आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी में कुछ अलग, खास करना चाहते हैं, जिससे उनकी शादी यादगार बने। इस चक्कर में कई कपल ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इस वायरल वीडियो में भी एक दूल्हा-दुल्हन ने कुछ ऐसा ही किया है। वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं अलग-अलग एंगल से दूल्हा-दुल्हन का फोटोशूट हो रहा है। दोनों जैसे ही गले मिलकर फोटो खिंचवाने लगते हैं, दुल्हन पीछे की ओर झुककर शांत हो जाती है। दुल्हन को इस तरह झुका देख दूल्हे के चेहरे की रंगत उड़ जाती है। फिर ऐसा सीन बनता है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। देखें वीडियो...

दुल्हन का अनोखा अंदाज (Dulhan Ka Video)

वीडियो देखकर यकीनन आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'weddingcouplepage' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। अब इस वीडियो पर लोग मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दर्द तो भाई के चेहरे पर साफ दिख रही है'। एक ने लिखा, 'लगता है इसकी गर्दन का नट निकल गया'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article