वायरल न्यूज़

Viral: घर का दरवाजा करवा दिया गुलाबी, महिला को देना होगा 19 लाख का जुर्माना, वजह है हैरान करने वाली

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 08:42 PM IST

Ajab Gajab News: महिला ने अपने दरवाजे को गुलाबी रंग में​ रंगवाया तो सिटी काउंसिल प्लानर्स ने इस पर आपत्ति जताई। सिटी काउंसिल प्लानर्स ने कहा कि उन्हें अपने घर के दरवाजे का रंग सफेद ग्लॉस करवाना चाहिए। दूसरी तरफ महिला का इस पर कहना है कि उनके दरवाजे के खिलाफ बुरी नीयत से यह शिकायत की गई है।

Image

घर का दरवाजा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • घर का दरवाजा गुलाबी करवाना पड़ा महंगा
  • महिला को देना होगा 19 लाख का जुर्माना
  • पिछले साल भी महिला ने करवाया था गुलाबी रंग

Ajab Gajab News: हर कोई अपने घर को अपनी मर्जी के कलर से करवाने के लिए स्वतंत्र है। जिसे जो मन हो, वह अपने घर का दरवाजा उस रंग से रंगवाए। दूसरी तरफ एक महिला को अपने घर का दरवाजा गुलाबी रंग से रंगने के लिए 19 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। यह जानकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए हैं। मामला स्कॉटलैंड का है। महिला ने अपने घर के दरवाजे का रंग गुलाबी इसलिए करवाया था, क्योंकि उसके जॉर्जियन घर के साथ यह रंग मेल खा रहा था। महिला को यह रंग काफी पसंद था।

20 हजार पाउंड का जुर्माना

इंडीपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉटलैंड के एडिनबरा में एक महिला को 20,000 पाउंड का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही यह कहा गया है कि जल्द से जल्द अपने घर का कलर बदलवा लें। महिला एडिनबरा के न्यू टाउन इलारे में रहती हैं। 48 साल की इस महिला का नाम मिरंडा डिकसन है। उन्होंने पिछले साल भी अपने घर के दरवाजा का कलर गुलाबी ही करवाया था। हालांकि, तब उनके दरवाजे के रंग को लेकर कोई आपत्ति नहीं की गई थी।

इस साल जब महिला ने अपने दरवाजे को गुलाबी रंग में रंगवाया तो सिटी काउंसिल प्लानर्स ने इस पर आपत्ति जताई। सिटी काउंसिल प्लानर्स ने कहा कि उन्हें अपने घर के दरवाजे का रंग सफेद ग्लॉस करवाना चाहिए। दूसरी तरफ महिला का इस पर कहना है कि उनके दरवाजे के खिलाफ बुरी नीयत से यह शिकायत की गई है। उन्हें साल 2019 में अपने मां-बाप से यह घर तोहफे में मिला था। इसके बाद उन्होंने इसे दो साल में रिनोवेट करवाया और फिनिशिंग टच देने के लिए सामने के दरवाजे को गुलाबी रंग में रंगवाया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article