वायरल न्यूज़

Viral Video: क्लासरूम के अंदर अचानक पहुंचा कुत्ता, फिर जो हुआ उसने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता क्लासरूम के अंदर घुस गया। कुछ समय के लिए क्लास के अंदर हड़कंप मच गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

क्लासरूम के अंदर कुत्ता (तस्वीर साभार- @chatpateloggg)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो शामिल होते हैं। कुछ वीडियो (Shocking Video) काफी चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। एक बार फिर लोगों के सामने एक ऐसा वीडियो आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। कुछ लोग तो इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। यकीन, मानिए इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिनके बारे में कल्पना तक नहीं कर सकते। इन दिनों लोगों के बीच एक ऐसा ही अनोखा वीडियो घूम रहा है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, इस वीडियो में आप देख सकते हैं क्लासरूम के अंदर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। सभी बच्चे अपनी सीट पर बैठे हुए हैं। अचानक एक कुत्ता क्लासरूम के अंदर प्रवेश करता है। क्लास के अंदर कुत्ते को देखकर एक पल लिए स्टूडेंट्स चौंक जाते हैं। सभी लोग कुत्ते की ओर देखने लगते हैं। अचानक बीच में कुत्ता ऐसा करता है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। देखें वीडियो...

क्लासरूम के अंदर पहुंचा कुत्ता

वीडियो देखकर आपको हैरानी भी हो रही होगी और हंसी भी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि ये तो खेला हो गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'chatpateloggg' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं। किसी कहना है कि लगता है कुत्ते को भी पढ़ाई करनी है। कुछ का कहना है कि कुत्ता क्लासरूम चेक करने आया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article