वायरल न्यूज़

Viral Video: एयरपोर्ट पर मालिक को देखते ही बेकाबू हुआ कुत्ता, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता अपने मालिक को देखकर एयरपोर्ट पर बेकाबू हो गया। उसके बाद जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया।

Image

भावुक करने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @azadrustamali)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप भी चक्कर लगाते हैं, तो आपको भी एक से एक मजेदार वीडियो (Trending Video) देखने को मिलता है। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, एयरपोर्ट पर एक कुत्ते ने मालिक को देखकर जो किया उसे देखकर सब इमोशनल हो गए। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।

हम अपने आस-पास अक्सर ऐसे नजारे देखते हैं, जिनपर कई बार लोग ध्यान नहीं देते। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिनकी चर्चा हर तरफ होने लगती है। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई नजारे देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला एयरपोर्ट के बाहर एक कुत्ते को लेकर खड़ी है। तभी कुछ सैनिक अंदर से बाहर आ रहे होते हैं। उन सैनिकों में एक सैनिक कुत्ते का मालिक भी होता है। जैसे ही कुत्ता अपने मालिक को देखता है बेकाबू हो जाता है और दौड़कर उसके पास पहुंच जाता है। उसके बाद जो होता है उसने सबका दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

भावुक करने वाला नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए भावुक हो गए हैं। कई लोग तो बार-बार इस क्यूट वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'azadrustamali' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि काफी भावुक करने वाला यह नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article