वायरल न्यूज़

Diwali से पहले लड़के ने अपनी कार पर बिछाए एक लाख पटाखे और लगा दी आग, फिर गाड़ी का जो हुआ देखकर कांप जाएगी आत्मा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 09:38 AM IST

Diwali Video: एक लड़के ने पटाखों (Crackers On Car) के साथ कुछ ऐसा किया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। लड़के ने अपनी कार पर एक लाख से ज्यादा पटाखे बिछा दिए और फिर पटाखों में आग लगा दी। इसके बाद जो नजारा दिखा उसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी।

Image

दीवाली पटाखे (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा हैरान करने वाला नजारा
  • लड़के ने अपनी कार पर बिछाए एक लाख पटाखे
  • पटाखे फटने के बाद कार की हो गई ऐसी की तैसी

Diwali Video: पूरे देश में जोर-शोर से दिवाली की तैयारियां चल रही हैं। लोग अपने घरों की साफ-सफाई कर रहे हैं। धनतेरस के बाद अब लोग दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस दौरान मार्केट में पटाखों की धूम है। बच्चों और युवाओं को पटाखे खूब पसंद होते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। दरअसल, एक लड़के ने पटाखों के साथ कुछ ऐसा किया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

कार की बॉडी पर बिछाए 1 लाख पटाखे

राजस्थान के रहने वाले अमित शर्मा नाम के एक यूट्यूबर ने अपनी कार पर एक लाख से ज्यादा पटाखे बिछा दिए और फिर पटाखों में आग लगा दी। इसके बाद जो नजारा दिखा उसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वहीं पटाखे फूटने के बाद कार की जो हालत होती है, वह देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने अपने दोस्तों की मदद से अपनी पूरी कार का कबाड़ा कर डाला। उसने सबसे पहले पूरी कार पर पटाखे बिछाए और अंधेरा होने पर उसमें आग लगा दी। देखें वीडियो-

अमित शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को अपलोड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमित शर्मा ने अपने दोस्तों की मदद से कार पर पटाखे बिछाए। यह पटाखे ऐसे लगाए गए थे कि सफेद रंग की कार पटाखों की कार जैसी नजर आ रही थी। इसके बाद लड़के ने कार को किसी खाली जगह में लाकर खड़ा किया और रात होने का इंतजार किया। जैसे ही रात हुई, लड़के ने अपनी कार पर बिछाए गए पटाखों में आग लगा दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कार एकदम अच्छी स्थिति में थी और पटाखे फटने के बाद कार की ऐसी की तैसी हो गई।

कार की हो गई ऐसी की तैसी

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार को खुले आसमान के नीचे खड़ा करके उसमें बिछे पटाखों पर आग लगाई गई थी। पटाखों में आग लगाने के लिए रिमोट का इस्‍तेमाल किया गया था। जैसे ही पटाखे फटने लगे, वहां का नजारा देखने लायक था। जैसे ही पटाखों में आग लगी वह एक-एक करके दगने लगे और इतना धूम धड़ाका मचा कि पूरा इलाका हिल गया। अंत में जब पूरे पटाखे फट जाते हैं तो नजर आता है कि गाड़ी की ऐसी की तैसी हो गई है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article