वायरल न्यूज़

Devar Bhabhi Video: नाचते-नाचते भाभी का हाथ पकड़कर ये क्या करने लगा देवर, किसी को नहीं हुआ यकीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 16, 2023, 04:30 PM IST

Devar Bhabhi Video: भोजपुरी गाने 'तोहरा से बेसी सितम' गाने पर दोनों देवर और भाभी गर्दा डांस करते नजर आ रहे हैं। देवर और भाभी का डांस तो सबको पसंद ही आता है, बल्कि दोनों का एक्सप्रेशन सबका दिल जीत रहा है।

Image

देवर भाभी का डांस (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • देवर-भाभी का डांस वीडियो वायरल
  • अपने डांस से गर्दा उड़ा देते हैं दोनों
  • पहले नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

Devar Bhabhi Video: देवर-भाभी का रिश्ता बहुत ही खास होता है। भारत की शादियों में देवर-भाभी मिलकर डांस करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक देवर-भाभी शादी समारोह में पहुंचकर ऐसा डांस करते हैं कि शादी में चार चांद लगा देते हैं। दोनों देवर और भाभी डांस फ्लोर पर अपने डांस मूव्स से आग लगा देते हैं। देवर और भाभी का डांस तो सबको पसंद ही आता है, बल्कि दोनों का एक्सप्रेशन सबका दिल जीत रहा है।

देवर और भाभी का जबरदस्त डांस

देवर और भाभी एक भोजपुरी गाने पर अपने डांस से कहर बरपा रहे हैं। दोनों का एक्सप्रेशन देखने लायक है। शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार भी दोनों के एक्सप्रेशन को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो बिहार की किसी शादी का बताया जा रहा है। जो इंटरनेट पर जमकर धमाल मचा रहा है। भोजपुरी गाने 'तोहरा से बेसी सितम' गाने पर दोनों देवर और भाभी गर्दा डांस करते नजर आ रहे हैं। इस बीच एक मौके पर देवर अपनी भाभी का हाथ पकड़कर डांस करने लगता है। देखें वीडियो-

वीडियो में यह पल बहुत ही मजेदार लगता है। आप देख सकते हैं कि डांस करते-करते देवर फ्लोर पर ही बैठ जाता है। इस दौरान भाभी अपने देवर का बखूबी साथ देती है। इस डांस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।वीडियो को @viralvideodaynight नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आप सबने भी देखा होगा कि जब घर में शादी हो तो देवर और भाभी शादी में रंग जमा देते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article