Devar Bhabhi Dance Video: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों में डांस न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। शादियों में अक्सर आपने देखा होगा कि देवर अपने भाभियों के साथ डांस करता है। वहीं भाभियां भी देवर को डांस करता देख उनके साथ डांस करने पहुंंच जाती हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक डांस वीडियो ने इन दिनों धमाल मचाया हुआ है। यह वीडियो एक देवर और दो भाभियों का है, जिन्होंने अपने डांस स्किल से इंटरनेट पर कहर ढाया हुआ है।
देवर-भाभियों ने डांस से लूटी महफिल
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी शादी में अपने देवर को डांस करता देख दो भाभियां भी स्टेज पर पहुंच जाती हैं। इसके बाद वह इतना जबरदस्त डांस करती हैं। जिसे शादी में आई पब्लिक बस देखती रह जाती है। देवर-भाभी के इस डांस को देखकर लोग खूब इंप्रेस हो रहे हैं। आप देख सकते हैं कि दोनों भाभियों जमकर ठुमके लगा रही हैं। वहीं देवर भी जबरदस्त डांस कर रहा है। वीडियो में तीनों की कैमिस्ट्री गजब की नजर आ रही है। देवर और भाभियों ने हरियाणवी गाने 'बहू काले की' पर डांस करके महफिल लूट ली है।
