Desi Jugaad Viral Video: गर्मी का सीजन चल रहा है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों में उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए एसी लगवा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके घर में एसी तो नहीं है लेकिन फिर भी कमरे को ठंडा बनाए रखने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ लगा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ने कमरे में एसी वाला ऐसा जुगाड़ फिट किया है, जिससे उसका कमरा शिमला बन गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने कमरे में कूलर, पंखे और स्प्रे मशीन की सहायता से फव्वारे वाली बरसात करा दी। अब ऐसे में उसका कमरा तो ठंडा हुआ ही, साथ-साथ वह भी बारिश का आनंद लेते हुए मजे से सोता नजर आया। अब लोगों को भी उसकी यह ट्रिक काफी कमाल की लगी। जुगाड़ का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आया। आलम यह है कि लोग इस वीडियो को काफी लाइक और शेयर कर रहे हैं।
गर्मी से राहत पाने के लिए लगाया जुगाड़
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो पर कई यूजर्स प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि मशीन में दो किलो यूरिया की कमी है बस। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह जुगाड़ इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। बता दें, इस वीडियो को 'maximum_manthan' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर अब तक 5.17 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
