वायरल न्यूज़

हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए दीदी ने लगाया जुगाड़, फिर हुआ कुछ ऐसा यूजर्स बोले - अब क्या करना जब चिड़िया चुग गई खेत

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला नजर आएगी, जो अपने बालों को सीधा करने के लिए देसी जुगाड़ लगाती है। लेकिन ऐसा करना उसको भारी पड़ जाता है।

Image

हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए देसी जुगाड़ (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए देसी जुगाड़
  • बाल सीधा करने के लिए जुगाड़ लगाना पड़ा भारी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hair Straightening Desi Jugaad: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें लोग जुगाड़ लगाकर अपना काम निकालते हैं। हाल-फिलहाल में हम आपके लिए एक ऐसा ही वायरल वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग ही हिल जाएगा। इस वीडियो में एक महिला अपने बाल को सीधा करने के लिए यानी हेयर स्ट्रेटनिंग करने के लिए निंजा टेक्निक का इस्तेमाल कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रही ये महिला हेयर स्ट्रेटनिंग करने के लिए जुगाड़ का सहारा लेती है। लेकिन उसका ये जुगाड़ उसी पर उल्टा पड़ जाता है। दरअसल, महिला अपने बालों को सीधा करने के लिए गैस पर चिमटा लाल करती है और फिर उससे बालों को सीधा करने लगती है। लेकिन अधिक गर्म होने के चलते उसके टूट जाते हैं। इस पर लोगों का कहना है कि ऐसे उल्टे-सीधे काम नहीं करना चाहिए।

हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए देसी जुगाड़

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने कहा है कि अच्छा हुआ समय रहते ध्यान दे दिया। वहीं, एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि दीदी हर जगह जुगाड़ से काम नहीं चलाया जाता। बता दें, इस वीडियो को 'miniandmimivibes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 3 लाख 62 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article