वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: पानी वाले ड्रम में लगाया ऐसा जुगाड़, बना दिया AC फेल करने वाला COOLER

इंस्टाग्राम पर देसी जुगाड़ का एक बड़ा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका भी माथा धुम जाएगा। इस वीडियो में एक शख्स ने पानी वाले ड्रम से ही जुगाड़ कर कूलर बना दिया, जो काफी वायरल हो रहा है।

Image

जुगाड़ से बने कूलर का वायरल वीडियो (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी वाले ड्रम में लगाया जुगाड़
  • जुगाड़ से बना दिया कूलर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Cooler Viral Video: जुगाड़ के आपने कई सारे वीडियो देखे होंगे, जिसे देखकर बुद्धि एकदम से हरी हो जाती है। ऐसे वीडियोज को देखकर लगता है कि इन्हें बनाने वाले लोगों को एक सैल्यूट तो देना चाहिए। क्योंकि इतना तो कई बार साइंटिस्ट भी नहीं सोच पाते। हाल ही में एक जुगाड़ का एक वीडियो Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जो इतना कमाल का है कि गर्मी के मौसम में आपको राहत दे सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप एक पानी का ड्रम देखेंगे, जिसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिससे वो एक कूलर बन गया। ये कूलर इतना ठंडा हवा दे रहा है, जिसके आगे एसी भी फेल हो जाएगा। ऐसे में यूजर्स द्वारा शख्स के दिमाग की काफी तारीफ की जा रही है और लोगों के तरह-तरह कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।

जुगाड़ से बने कूलर का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसने अपना 100 प्रतिशत दिमाग का इस्तेमाल किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतना खतरनाक दिमाग देखकर चक्कर आ गया। बता दें, इस वीडियो को 'kushal_kanawat_todgarh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 4.34 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article