वायरल न्यूज़

Desi Bhabhi Video: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा बनकर ऐसा नाचीं देसी भाभी, डांस देखकर झूम उठे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 7, 2023, 06:03 PM IST

Desi Bhabhi Video: इस वीडियो में एक देसी भाभी राधा रानी के अवतार में अपने प्रेमी श्रीकृष्ण के लिए झूमकर नाचती दिख रही हैं। इस दौरान देसी भाभी के डांस और एक्सप्रेशन शानदार नजर आते हैं। वीडियो देखकर लोग दिल हार बैठे हैं।

Image

देसी भाभी वीडियो (इंस्टाग्राम)

Desi Bhabhi Video: सोशल मीडिया पर देसी भाभियों के डांस वीडियो की भरमार है। देसी भाभियों के डांस वीडियो लोग जमकर देखते हैं। इनमें देसी भाभियोंं के डांस स्किल की भी लोग जमकर तारीफ करते हैं। इसी क्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एक देसी भाभी का डांस वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देसी भाभी राधा बनकर जमकर नाचती नजर आ रही हैं। देसी भाभी का डांस वीडियो लोगों को जमकर पसंद आ रहा है।

राधा बनकर देसी भाभी ने लूटी महफिल

आप देख सकते हैं कि देसी भाभी श्रीकृष्ण की प्रेयसी राधा के अवतार में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह राधा रानी के अवतार में अपने प्रेमी श्रीकृष्ण के लिए झूमकर नाचती हैं। इस दौरान देसी भाभी के डांस और एक्सप्रेशन शानदार नजर आते हैं। न सिर्फ भाभी का डांस लोगों को पसंद आ रहा है, बल्कि वह अपने एक्सप्रेशन से भी महफिल लूटती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोग जमकर देसी भाभी के डांस की तारीफ कर रही हैं। देखें वीडियो-

देसी भाभी ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट aslanarjun पर शेयर किया है। वीडियो में डांस कर रहीं देसी भाभी का नाम प्रियंका नायर है। देसी भाभी आए दिन अपना डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। उनके वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। देसी भाभी के इस वीडियो को 3 घंटे के अंदर 35 सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनके डांस और एक्सप्रेशन की तारीफ करते देखे जा सकते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article