वायरल न्यूज़

Video: पीछे खड़ा लड़का होता रहा परेशान, फिर भी Delhi Metro में लगातार डांस करती रही लड़की, भड़के लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 10, 2023, 08:16 AM IST

Delhi Metro Video: DMRC ने पिछले दिनों मेट्रो के डिब्बों के भीतर डांस करने और वीडियो रिकॉर्ड करने को लेकर चेतावनी जारी की थी। ऐसा लगता है कि DMRC की चेतावनी का सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। एक लड़की का वीडियो सामने आया है।

Image

दिल्ली मेट्रो में डांस करती दिखी लड़की (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो
  • डांस करती नजर आई लड़की
  • वीडियो देखकर भड़क उठे लोग

Delhi Metro Video: पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानि DMRC ने ट्रेन के डिब्बों के भीतर डांस करने और वीडियो रिकॉर्ड करने को लेकर चेतावनी जारी की थी और इंफ्लुएंसर्स से ऐसा न करने को कहा था। इसके बावजूद दिल्ली मेट्रो में डांस वीडियो बनाने का सिलसिला कम नहीं हुआ है। ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स पर DMRC की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा है। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोग भड़क गए हैं।

दिल्ली मेट्रो का वीडियो आया सामने

वीडियो दिल्ली मेट्रो का है। आप देख सकते हैं कि जैसे ही ट्रेन रुकती है, एक लड़की बॉलीवुड गाने पर डांस करने लगती है। वह पहले तो मेट्रो की फर्श पर डांस कर रही होती है, उसके बाद स्टेशन पर डांस करने पहुंच जाती है। इस दौरान वहां मौजूद लोग अपना चेहरा छिपाते भी नजर आते हैं, लेकिन लड़की को किसी से कोई मतलब नजर नहीं आता। वह लोगों को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ अपना वीडियो बनवाती नजर आती है। इसी बीच कैमरे में एक लड़का दिखाई देता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि लड़का मेट्रो के अंदर खड़े होकर सफर कर रहा होता है। जैसे ही लड़की नाचते हुए उसके पास पहुंचती है। लड़का अनकंफर्टेबल हो जाता है। वह बेचारा वीडियो में आने से बचने के लिए पीछे चला जाता है। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने लड़की को निशाने पर लिया है। कई लोग कह रहे हैं कि अब इस तरह की चीजें पूरी तरह से बंद हो जानी चाहिए। वीडियो में डांस करने वाली लड़की की पहचान सीमा कनौजिया के रूप में हुई है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article