वायरल न्यूज़

Viral: दिल्ली मेट्रो का एक और हाहाकारी मामला आया सामने, इस बार कपल ने पार की सारी हदें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 01:19 PM IST

Delhi Metro Viral Photo: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो की एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक कपल किस करते हुए नजर आ रहा है। अब इस नए मामले को देखकर एक बार यूजर्स फिर भड़क गए हैं।

Image

दिल्ली मेट्रो का एक और धमाका (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो का एक मामला छाया
  • सरेआम किस करते हुए नजर आया कपल
  • तस्वीर देखकर भड़के लोग

Delhi Metro: सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के वीडियो छाए हुए हैं। कभी किसी का डांस वीडियो वायरल (Viral Video)होता है, तो कभी किसी की अश्लील हरकत। इन वीडियो (Delhi Metro Trending Video) को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इतना ही नहीं कई लोग जहां इस वीडियो (Shocking Video) पर चटकारे लेते हैं, तो काफी संख्या में लोग आलोचना भी करते हैं। अश्लील मामलों को लेकर तो दिल्ली मेट्रो की भद्द पिट गई है। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो का एक और मामला वायरल हो रहा है। जिसे देखकर यूजर्स भड़क गए हैं।

इस वीडियो को कब बनाया गया है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है। लेकिन, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इसे शेयर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीट पर एक कपल आराम से बैठा था। उसके आस-पास भी लोग बैठे हुए थे। जैसे ही अगले स्टेशन की घोषणा होती है दोनों एक-दूसरे को चूमने लगते हैं। इस नजारे को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह मामला वायरल हो चुका है और यूजर्स एक बार फिर दिल्ली मेट्रो पर भड़के हुए हैं।

Delhi Metro Kiss Video

ये भी देखिए...

दिल्ली मेट्रो का एक और मामला छाया

इसके अलावा दिल्ली मेट्रो का एक और मामला छाया हुआ है। जिसमें एक कपल गेट के पास खड़ा था और अचानक दोनों एक-दूसरे को चूमने लगते हैं। इस नजारे को भी कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। इन दोनों मामलों पर लोग चटकारे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि कपल ने सारी हदें पार कर दी। कुछ का कहना है कि दिल्ली मेट्रो सुधरने वाला नहीं है। कईयों का कहना है कि लोगों को शर्म भी नहीं आती है। वहीं, कुछ का कहना है कि अब समय आ गया कि दिल्ली मेट्रो को काफी ज्यादा शख्ती बरतने की जरूरत है। तो इस मामले पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article