Delhi Metro Announcer Voice Mimicry: अक्सर हम देखा करते हैं कि मूवीज में एक्टर एक-दूसरे की आवाद आसानी से निकाल लेते हैं और कई बार तो फिल्मी स्टार्स या कॉमेडियन भी करते हुए दिख जाते हैं। लेकिन कभी सामने से आपने किसी को ऐसा करते हुए देखा है कि किसी ने आपके सामने ऐसा किया हो, किसी की मिमिक्री की हो। अगर नहीं तो अब देख लीजिए।
दरअसल, एक लड़के ने दिल्ली मेट्रो में मेल अनाउंसर की आवाज को कॉपी करते हुए कुछ लाइंस बोले है, जो काफी वायरल हो रही है। जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप देख सकेंगे कि इस वीडियो लड़के ने दिल्ली मेट्रो के मेल अनाउंसर शम्मी नारंग की आवाज की हुबहू कॉपी की है। ऐसे में ये वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। आलम यह है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।
लड़के ने की मेट्रो के मेल अनाउंसर की हुबहू कॉपी
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई तुम्हें तो शम्मी नारंग बुलाएंगे अब तो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे सच में मेट्रो का अनाउंस हो रहा हो। वहीं, इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'whokrishnansh' नाम से अकाउंट से शेयर किया गया है। तो यह स्टोरी (Trending Post) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
