Animal Fight Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर अभी इन सबसे इतर एक गजब का वीडियो वायरल हुआ है जो किसी को भी चौंका देगा। वीडियो दो सांडों से जुड़ा है जो बीच बाजार आपस में भिड़ गए। दोनों में फिर इतनी खतरनाक लड़ाई हुई कि खुद दुकानदार भी जान बचाकर भाग खड़े हुए।
भाग खड़े हुए दुकानदार
वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे बाजार में मार्केट खुली है। लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बेहद सामान्य नजर आता है। मगर इन सबके बीच तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। दरअसल पास में ही दो सांड खड़े थे। दोनों एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर थे, मगर जैसे ही सामना हुआ दोनों सांड उग्र हो गए।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
फ्रेम में आगे देखेंगे एकाएक दोनों सांड आपस में बुरी तरह भिड़ गए। इसमें एक सांड दूसरे को टक्कर मारता है तो दूसरा भी जवाबी हमला करता है। मगर दोनों की इस लड़ाई में कई दुकानों में अच्छी-खासी तोड़फोड़ मच गई। खुद दुकानों में मौजूद दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। मालूम हो कि सांडों के बीच लड़ाई से जुड़ा ये वीडियो The Ghost Camera नाम के हैंडल के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
