Bhojpuri Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं। खासकर भोजपुरी गानों पर बने वीडियो लोगों को जल्दी पसंद आ जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह इन गानों की तेज बीट और जोश से भरा संगीत होता है, जो किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर देता है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही डांस वीडियो तेजी (Trending Dance Video) से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का भोजपुरी गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में लड़के की ऊर्जा, आत्मविश्वास और डांस स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। उसका अंदाज इतना अलग और मजेदार है कि लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। खास तौर पर उसकी कमर की लचक और चेहरे के एक्सप्रेशन लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
लड़का पूरे जोश के साथ कर रहा है डांस
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शाम का समय है और एक पार्क जैसा माहौल दिखाई देता है। वहां एक लड़का खड़ा है और बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बजना शुरू होता है। जैसे ही गाने की धुन शुरू होती है, लड़का पूरे जोश के साथ डांस करना शुरू कर देता है। वह गाने की हर बीट पर अलग-अलग स्टेप्स करता है और पूरे आत्मविश्वास के साथ परफॉर्म करता है। डांस करते समय लड़का सिर्फ स्टेप्स ही नहीं करता, बल्कि अपने चेहरे के हावभाव और हाथों के इशारों से भी गाने के बोल को मजेदार तरीके से दिखाने की कोशिश करता है। उसकी यही स्टाइल इस वीडियो को और खास बना देती है। कभी वह कमर मटकाते हुए स्टेप्स करता है तो कभी मजेदार एक्सप्रेशन देकर लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। पूरी वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें।
वायरल वीडियो लोगों को खूब आ रहा पसंद
लड़के की एनर्जी और आत्मविश्वास देखकर ऐसा लगता है कि उसे डांस करना बेहद पसंद है। यही वजह है कि वह बिना किसी झिझक के खुलकर डांस करता दिखाई देता है। उसके स्टेप्स इतने मजेदार हैं कि कई लोग मजाक में कह रहे हैं कि उसके एक्सप्रेशन देखकर तो लड़कियां भी पीछे रह जाएं।
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने इसे तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को pranshugupta_gupta नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। कई यूजर्स ने लड़के के डांस की तारीफ की, तो कुछ लोगों ने उसके कॉन्फिडेंस को कमाल बताया। कुल मिलाकर यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है। आपको यह वीडियो कैसी लगी?
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
