Class Ka Video: सोशल मीडिया में एक मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो क्लास से जुड़ा है, जहां टीचर पहली बार छात्रों को पढ़ाने के लिए पहुंचा। मगर पढ़ाई के दौरान बेचारे के सामने ऐसा वर्ड आ गया, जिसने उसकी पोल खोल दी। छात्रों को तुरंत पता चल गया कि जिसे वो टीचर समझ रहे थे, वो खुद ही कुछ नहीं जानता। वीडियो इतना मजेदार भी है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। ये अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
खुल गई टीचर की पोल
सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि अंग्रेजी के टीचर का पहला दिन है और वो छात्रों को क्लास में पढ़ा रहा है। टीचर ने बोर्ड पर दुनिया के कुछ देशों के अंग्रेजी नाम लिखे और बोलकर सुनाता है। इसमें टीचर एक-एक कर देशों के नाम छात्रों को सुनाता है, मगर एक नाम ऐसा आया कि बेचारा खुद ही बोल नहीं पाया। फ्रेम की शुरुआत में देखेंगे कि बोर्ड पर जापान, ब्राजील और कनाडा लिखा है। टीचर बड़े आराम से छात्रों को इसका उच्चारण सुनाता है। मगर आखिरी देश के नाम बेचारे की पोल खोल दी।
फिली...फिली पिनपिनी
दरअसल बोर्ड पर आखिरी नाम फिलीपींस का लिखा था, जिसकी स्पेलिंग है Philippines। अब टीचर स्पेलिंग देखकर ही चौंक गया। बेचारा समझ ही नहीं पाया कि इसका उच्चारण कैसे किया जाएगा। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि टीचर उच्चारण करते हुए बोलता है 'फिली...फिली पिनपिनी।' फ्रेम में ये नजारा देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।
यहां देखिए मजेदार वीडियो
मालूम हो कि इंग्लिश टीचर का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है, जिसपर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
